क्या खरमास में सुंदरकांड का पाठ किया जा सकता है?


By Ayushi Singh19, Mar 2025 11:00 AMnaidunia.com

खरमास की शुरुआत हो चुकी है, जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इन दिनों धार्मिक काम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि क्या खरमास में सुंदरकांड का पाठ किया जा सकता है-

खरमास क्या है?

खरमास जिसे मलमास भी कहते हैं। इस समय जब सूर्य धनु या मकर राशि में गोचर करता है और इस समय शुभ काम करने की मनाही होती है।

खरमास में सुंदरकांड का पाठ क्यों करें?

सुंदरकांड हनुमान जी को समर्पित है और इसे खरमास के दिनों में पढ़ने से भक्तों के सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

सुंदरकांड का पाठ कब करें?

सुंदरकांड का पाठ मंगलवार या शनिवार के दिन करना अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।

माना जाता है शुभ

खरमास में सुंदरकांड का पाठ करना शुभ माना जाता है, क्योंकि इन दिनों पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्य किए जा सकते हैं।

शुभ काम करने से बचें

कहा जाता है कि खरमास में पूजा-पाठ करने की कोई मनाही नहीं होती है, लेकिन मांगलिक काम करने से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

खरमास में सुंदरकांड का पाठ किया जा सकता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

Numerology: दूसरों पर जल्दी भरोसा करते हैं इस मूलांक के लोग