दूध ज्यादातर लोगों का पसंदीदा पेय पदार्थ होता है। इसे सुबह-शाम के समय पीना भी काफी फायदेमंद माना जाता है।
दूध का नाम उन पेय पदार्थों की लिस्ट में शामिल है, जिसे पीने को लेकर लोगों के बीच काफी गलतफहमी मौजूद होती है।
कुछ लोग नॉनवेज खाने के बाद भी दूध पी लेते हैं। सवाल उठता है कि ऐसा करना क्या सही है या नहीं।
डॉक्टरों का कहना है कि नॉनवेज खाने के बाद दूध पीने की आदत आपके शरीर को काफी नुकसान पहुंचा सकती है।
दूध और नॉनवेज दोनों को विपरीत आहार माना जाता है। इसलिए नॉनवेज खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए।
दूध और नॉनवेज में एक कॉमन प्रोटीन होता है। इसे कैसीन प्रोटीन के नाम से जाना जाता है।
कैसीन प्रोटीन का ज्यादा सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक माना जाता है। इससे आपका पाचन भी बिगड़ सकता है।
नॉनवेज के बाद दूध पीने से कब्ज, लूज मोशन और उल्टी की समस्या हो सकती है। इस तरह की परेशानी से बचने के लिए ही दूध न पीने की सलाह दी जाती है।