सर्दियों में जीवनशैली में लोग कई बदलाव करते है। जिसकी वजह शरीर को ठंड से बचाना होता है। आइए जानते है ठंड में दही का सेवन सही है या नहीं?
सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग अपने खानपान, पहनावे और बाहर आने जाने के समय में बदलाव करते है। खुद को ठंड से बचाने के लिए लोग सभी प्रयास करते है।
ठंड के महीने में खुद को गरम रखने के लिए ऐसे फूड्स खाने चाहिए जो सर्द से बचाने में मददगार हो। दही को अक्सर सर्दियों में खाने से परहेज किया जाता है।
सर्दियों में दही का सेवन करने से गले में खराश की समस्या पैदा हो सकती है, साथ ही गला भी खराब हो सकता है। दही की तासीर गरम होती है। फ्रीज से निकाली दही गले को नुकसान पहुंचा सकती है।
आयुर्वेद में ठंड में दही का सेवन करना सही बताया गया है। दही अपने व्यवहार में गर्म होता है, जो शरीर पर भी गर्म प्रभाव डालता है।
दही पाचन-तंत्र को बढ़ावा देती है। मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और शरीर को गर्म रखने में दही फायदेमंद मानी जाती है। इसमें लाभकारी प्रोबायोटिक्स होते है जो, आंत के बैक्टेरिया को संतुलित करने का काम करता है।
सर्दियों में त्वचा रुखी और बेजान हो जाती है। ऐसे में दही के सेवन से आपकी स्किन हाईड्रेट रहेगी और आप लंबे समय तक जवां दिखेंगे।
ठंड में विटामिन D के लेवल में कमी आ जाती है। ऐसे में दही के सेवन से हड्डियां मजबूत होती है और शरीर की कैल्शियम की जरूरतें पूरी होती है।