मछली का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद तत्व कई समस्याओं में फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं कि यूरिक एसिड में मछली खानी चाहिए कि नहीं?
यह लाइफस्टाइल से जुड़ी एक समस्या है। जब यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ती है, तो फिल्टर उसे फिल्टर नहीं कर पाता है, जिसके बाद हड्डियों को जमने लगता है और तेज दर्द होता है।
अक्सर लोगों महीने में एक बार जरूर ही मछली का सेवन करते हैं, लेकिन अगर आप यूरिक एसिड के मरीज हैं, तो इसे खाने से परहेज करना चाहिए।
मछली का सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा कम नहीं होती है बल्कि मछली खाने से यूरिक एसिड का लेवल बढ़ता है।
यूरिक एसिड वालों के लिए मछली का सेवन इसलिए नुकसानदायक होता है, क्योंकि इसमें प्यूरीन पाया जाता है, जो समस्या को बढ़ाता है।
जब हम प्यूरीन वाली चीजों का ज्यादा सेवन करते हैं, तो यूरिक एसिड का लेवल बढ़ता है। इसके कारण जोड़ों में दर्द और हाथ की उंगलियों में दर्द होता है।
यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए डाइट में फाइबर वाली चीजों को शामिल करना चाहिए। साथ ही, प्यूरीन वाली चीजों का कम से कम सेवन करें।
मछली का सेवन करने से यूरिक एसिड बढ़ता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ