अनार का जूस सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, फाइबर और आयरन पाया जाता है, जो खून को बढ़ाने से लेकर दिल की सेहत तक के लिए फायदेमंद है।
आज हम इस लेख में जानेंगे कि 7 दिनों तक रोजाना अनार का जूस पीने से क्या होता है।
खून की कमी को दूर करने के लिए अनार का जूस फायदेमंद माना जाता है। अनार आयरन से भरपूर होता है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है।
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम करते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है।
अनार का जूस कोलेजन को बढ़ाता है, जिससे त्वचा टाइट और चमकदार दिखती है। इससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम होती हैं।
इसमें फाइबर होता है, जो पेट साफ रखने और कब्ज दूर करने में मदद करता है। यह गैस और अपच की समस्या में भी राहत दिलाता है।
यह ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाता है और अल्जाइमर जैसी बीमारियों से बचाव करता है।
आप भी अनार का जूस पीकर इन फायदों को उठा सकते हैं। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com