हिंदू धर्म में कई पेड़-पौधे को घर में लगाना शुभ माना जाता है,लेकिन वहीं कुछ पेड़-पौधे को अशुभ माना जाता है। इन पेड़-पौधे में देवी-देवताओं का वास होता है। आइए जानते हैं कि क्या घर में आम को पेड़ लगा सकते हैं-
ऐसा माना जाता है कि घर में जब भी आम का पेड़ लगाएं तो , इसे घर से थोड़ी दूर पर लगाएं। इस पेड़ की छाया कभी -भी घर पर नहीं पड़नी चाहिए। इसे अशुभ माना गया है।
कभी-भी घर के सामने आम का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में अशांति आती है और परिवार के आपसी संबंधों में दरार पैदा होती है।
घर के सामने आम का पेड़ लगाने से परिवार में क्लेश बढ़ता है। इसके साथ ही, वैवाहिक जीवन में तनाव पैदा होता है। परिवार के लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
अगर घर में पहले से ही आम का पेड़ लगाया है, तो इसे बिलकुल न कांटे इसकी जगह पर तुलसी का पौधा रख दें। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है।
ऐसा कहा जाता है कि आम का पेड़ फलदार होता है। इसे गलती से घर के आंगन में नहीं लगाना चाहिए। इससे संतान को कष्ट होता है और साथ ही, बुद्धि का नाश भी होता है।
आम के पेड़ को हमेशा घर से दूर और सही दिशा में लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और घर में शांति बनी रहती है।
इन बातों को ध्यान में रखकर घर में आम के पेड़ को लगा सकते हैं । एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM