अक्सर लोग अपने घर में कई पेड़-पौधे लगाते हैं, जिससे उनके घर में सुख-शांति बनी रहे और किसी प्रकार का समस्याओं का सामना न करना पड़ रहे। आइए जानते हैं कि क्या छुईमुई का पौधा घर में लगा सकते हैं-
घर में छुईमुई का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में खुशहाली के साथ शांति भी आती है।
इस पौधे को अपने घर में ईशान कोण की तरफ लगाना शुभ माना जाता है। इस दिशा को छुईमुई के पौधे के लिए अच्छा भी माना जाता हैं।
अगर किसी प्रकार से कुंडली में राहु दोष है, तो घर में छुईमुई का पौधा लगाने से राहु दोष के साथ शनि से भी मुक्ति मिलती है।
अगर घर में सुख- समृद्धि चाहते हैं, तो घर में छुईमुई का पौधा लगा सकते हैं। इसकी रोजाना पूजा करने से घर में सुख- समृद्धि आती है।
अगर किसी प्रकार से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास है, तो छुईमुई का पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक का वास होता है।
घर में अगर छुईमुई का पौधा लगाते हैं, तो इस पौधे को नियमित रूप से पानी दें और यह पौधा मुरझाए न इस बात का ध्यान रखना चाहिए।
छुईमुई का पौधा घर में लगाना शुभ होता है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM