हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है और इस पौधे को घर में लगाने से शुभ परिणाम भी मिलते हैं। आइए जानते हैं कि नए साल पर तुलसी का पौधा लगा सकते हैं या नहीं-
नए साल पर तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और उनकी कृपा प्राप्त होती है।
नए साल पर घर में तुलसी का पौधा लगाने से माता लक्ष्मी का घर में वास होता है और परिवार को उनका आशीर्वाद भी मिलता है।
नए साल के पहले दिन तुलसी का पौधा लगाने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और इससे धन लाभ भी होता है।
हमेशा तुलसी के पौधे को उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से जीवन खुशियों से भरा रहता है।
नए साल पर तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं और 3,5,7 बार परिक्रमा करें। इससे माता लक्ष्मी की सदैव कृपा प्राप्त होती है।
इस दिन तुलसी का पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है।
नए साल पर तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM