क्या धनतेरस के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ सकते हैं?


By Ayushi Singh29, Oct 2024 11:45 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है, वहीं धनतेरस के दिन लक्ष्मी पूजन करना भी शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि क्या धनतेरस के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ सकते हैं-

तुलसी के पत्ते

अगर तुलसी के पत्तों का प्रयोग पूजा में करना चाहते हैं, तो इसे धनतेरस के दिन तोड़ सकते हैं। इससे किसी प्रकार का दोष नहीं लगेगा। 

करें अर्पित

धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी को तुलसी के पत्ते अर्पित करना चाहिए और इससे उनकी कृपा प्राप्त होती है।

तिजोरी में रखें

माता लक्ष्मी को अर्पित हुए तुलसी के पत्ते  को तिजोरी में रखने से धन-धान्य का भंडार भरा रहता हैं। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। 

तुलसी के पत्तों का रस

वहीं, दूसरी ओर धनतेरस के दिन तुलसी के पत्तों का रस पीने से आरोग्य प्राप्त होता है और शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता हैं।

प्राप्त होती है कृपा

धनतेरस के दिन तुलसी की पूजा करने से माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की भी कृपा प्राप्त होती है और तुलसी का पौधा विष्णु जी को बेहद प्रिय है। 

आती है सुख-समृद्धि

इस दिन तुलसी से जुड़े उपाय करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और जीवन खुशहाल रहता है।

हां, धनतेरस के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ सकते हैं। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

धनतेरस के दिन किचन में भूलकर भी न करें ये गलतियां