हिंदू धर्म में रुद्राक्ष का विशेष महत्व है और इसे धारण करने से व्यक्त की सारी परेशानियां दूर होती है। साथ ही, भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि क्या हाथ में रुद्राक्ष की माला पहन सकते हैं-
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हाथ में रुद्राक्ष की माला को धारण कर सकते हैं और इसे पहनने से भय से मुक्ति मिलती है।
कहा जाता है कि हाथ में रुद्राक्ष की माला पहनने से मानसिक शांति मिलती है और इससे जीवन में चल रही परेशानियों से राहत मिलती है।
माना जाता है कि हाथ में रुद्राक्ष की माला पहनने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे आसपास का वातावरण शुद्ध होता है।
हाथ में रुद्राक्ष की माला पहनने से सकारात्मक विचारों का संचार होता है और इससे विचारों में बदलाव भी होते हैं।
रुद्राक्ष की माला हाथ में पहनने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और इससे जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
स्नान करने के बाद रुद्राक्ष की माला को धारण करना चाहिए। साथ ही, शौच आदि के समय रुद्राक्ष को निकाल देना चाहिए।
हां, हाथ में रुद्राक्ष की माला पहन सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM