गलत खानपान और लाइफस्टाइल के कारण बालों से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं, लेकिन बालों से ही शरीर की खूबसूरती बढ़ती है इसलिए उसकी देखभाल करना जरूरी है।
गाजर का सेवन शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके साथ ही इसका हेयर मास्क भी बालों के लिए रामबाण होता है। गाजर में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के लिए लाभकारी होते है।
अगर किसी के बाल ग्रोथ नहीं कर रहे है, तो गाजर का हेयर मास्क उनके के लिए रामबाण साबित हो सकता है। गाजर का हेयर मास्क बालों को तेजी से लंबा करता है।
यदि किसी के बाल दिन पर दिन झड़ते जा रहे है, तो उनके लिए भी गाजर का हेयर मास्क मददगार होगा। गाजर में बोयोटिन पाया जाता है, जो बालों को झड़ने से रोकता है।
इसके अलावा गाजर का हेयर मास्क बालों में लगाने से बाल शाइनी और हेल्दी भी बनते है। गाजर का हेयर मास्क कई चीजों को मिलाकर बना सकते है।
बालों के लिए प्याज और गाजर दोनों ही फायदेमंद होते है। गाजर का पेस्ट बनाएं उसमें प्याज का रस और ऑलिव ऑयल मिलाएं फिर बालों में लगाएं। इस मास्क को बालों में कम से कम 30 मिनट तक लगा रहने दें।
गाजर को पीसकर पेस्ट बना लें और उसमें 2 चम्मच नारियल तेल को मिलाकर फिर बालों में लगाएं। हेयर मास्क को 30 मिनट तक लगाएं।
गाजर के हेयर मास्क को बालों में कम से कम हफ्ते में दो बार लगाना चाहिए। ऐसा करने से जल्द ही समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।