अगर आप कॉन्स्टिपेशन यानी कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में 1 तेल को डाइट में शामिल करना चाहिए। यह तेल काफी हद तक कॉन्स्टिपेशन में फायदेमंद होता है।
कॉन्स्टिपेशन एक दर्दनाक समस्या है। कॉन्स्टिपेशन होने पर मल त्याग करने में काफी परेशानी होती है, क्योंकि मल मजबूत हो जाता है।
तेल का इस्तेमाल खानपान बनाने में होता है। साथ ही, तेल का इस्तेमाल कम करने की भी सलाह दी जाती है, क्योंकि बीमारियों का खतरा होता है। लेकिन 1 तेल का सेवन कॉन्स्टिपेशन को दूर कर सकता है।
अक्सर लोगों ने सरसों या नारियल तेल का नाम सुना होगा, लेकिन अरंडी का भी तेल होता है, जो कई समस्याओं में फायदेमंद होता है।
कॉन्स्टिपेशन यानी कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए अरंडी का तेल इस्तेमाल करना चाहिए। इसका तेल का सेवन करने से पेट और आंतों की सफाई होती है, जिससे कब्ज की समस्या में आराम मिलता है।
कब्ज के मरीज इसका सेवन करने के लिए 1 बड़ा चम्मच अरंडी का तेल लें और 1 गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं। इसका सेवन रात में सोने से पहले न करें।
कब्ज के मरीजों को रोजाना अरंडी का तेल नहीं पीना चाहिए। आप महीने में 3 बार से ज्यादा अरंडी का तेल सेवन करने से बचें।