आयुर्वेद में ऐसे कई पेड़-पौधे हैं, जो सेहत के लिए कमाल का काम करते हैं। इनके सेवन मात्र से ही कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इन्हीं पौधों में से एक गोखरू का पौधा भी है।
सेहत के लिए गोखरू का पौधा आयुर्वेदिक औषधि की तरह काम करता है। आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि रोजाना गोखरू का काढ़ा बनाकर पीने से क्या लाभ होते हैं?
गोखरू किडनी और यूरिन से जुड़ी समस्याओं में बहुत असरदार होता है। यह मूत्र को साफ करता है और पथरी को गलाने में मदद करता है।
गोखरू की सूखी जड़ या पत्तियों का काढ़ा दमा और खांसी-जुकाम जैसी समस्याओं में राहत दिलाता है। यह श्वसन तंत्र को खोलने में मदद करता है।
आयुर्वेद में गोखरू को पुरुषों की शक्ति बढ़ाने वाली औषधि माना गया है। इससे टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने में मदद मिलती है।
अगर पेशाब में जलन या बार-बार पेशाब जाने की दिक्कत है, तो गोखरू का काढ़ा बहुत फायदेमंद होता है। इससे इस परेशानी में राहत मिलती है।
गोखरू में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं, जिससे यह जोड़ों की सूजन और दर्द में राहत मिलती है।
इन फायदों को उठाने के लिए आप दिन 1-2 बार गोखरू का काढ़ा पी सकते हैं। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com