ठंड आते ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है इसलिए खानपान के साथ ही बॉडी पर भी ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।
हार्ट अटैक शरीर से जुड़ी एक समस्या है। हार्ट अटैक काफी गंभीर बीमारी होती है। इसके आने से व्यक्ति की जान तक जाने का खतरा होता है।
सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल का लेवल काफी हाई हो जाता है और हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है।
सर्दी के मौसम में ब्लड सर्कुलेशन सही से काम नहीं करता है जिसके कारण ब्लड प्रेशर की भी समस्या बढ़ जाती है। इसके कारण भी हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है।
सर्दियों में नसें भी सिकुड़ने लगी है इसको नॉर्मल होने के लिए ब्लड फ्लो बढ़ता है। इस कारण हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है।
सर्दियों में अधिक मात्रा में एक्सरसाइज करना भी खतरे से कम नहीं होता है। ज्यादा एक्सरसाइज करने से हार्ट अटैक आ सकता है।
हार्ट अटैक से बचने के लिए सर्दियों में ऐसी चीजों का सेवन न करें, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ाता हो। पानी अधिक मात्रा में पिएं।