सलमान खान के शो को रिजेक्ट कर चुके हैं ये सेलेब्स


By Sahil24, Jul 2023 04:20 PMnaidunia.com

बिग बॉस

टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी पर भी छाया हुआ है। सलमान खान लंबे समय से इस शो को होस्ट कर रहे हैं।

सलमान खान का शो

सलमान खान के शो में जाने का सपना ज्यादातर लोग देखते हैं। शायद आपको हैरानी हो सकती है कि कुछ सेलेब्स बिग बॉस में जाने के ऑफर को ठुकरा चुके हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया

टीवी की संस्कारी बहू दिव्यांका त्रिपाठी दहिया रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस में आने से उन्होंने कुछ साल पहले ही मना कर दिया था।

नेहा धूपिया

अक्सर कयास लगाए जाते हैं कि नेहा धूपिया बिग बॉस का हिस्सा बनेंगी। लेकिन, नेहा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बिग बॉस में जाने की उनकी इच्छा नहीं है।

अर्जुन बिजलानी

अर्जुन बिजलानी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। खतरों के खिलाड़ी 11 के विनर बनने के बाद कयास थे कि वह बिग बॉस में जाएंगे। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका।

शिवांगी जोशी

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का मानना हैं कि वह बिग बॉस का हिस्सा नहीं बन सकती हैं। इस वजह से शिवांगी ऑफर मिलने के बाद भी बिग बॉस हाउस में नहीं गई।

पूनम पांडे

एक्ट्रेस पूनम पांडे का नाम अक्सर बिग बॉस में जाने के लिए सामने आता रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस ने फीस की वजह से शो को रिजेक्ट किया था।

करण सिंह ग्रोवर

एक्टर करण सिंह ग्रोवर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वह बिग बॉस के किसी भी सीजन में नजर नहीं आए हैं।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

डेट नाइट के लिए अवनीत कौर की बैकलेस ड्रेसेज