2024 लोकसभा चुनाव में उतरेंगे ये सितारे


By Prakhar Pandey28, Mar 2024 12:23 PMnaidunia.com

2024 लोकसभा चुनाव

हर 5 साल में जब देश में लोकसभा चुनाव होते है तो उसमें कई सेलिब्रिटी भी हिस्सा लेते है। आइए जानते है 2024 लोकसभा चुनावों में कौन से सितारे चुनावी मैदान में नजर आने वाले है।

कंगना रनौत

लंबे समय से अपने राजनीतिक टिप्पणियों के चलते लाइमलाइट बटोरने वाली कंगना साल 2024 में बीजेपी की टिकट से हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभी सीट से चुनाव लड़ने वाली हैं।

युसूफ पठान

भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर बल्लेबाज यूसुफ पठान ने अपने शानदार क्रिकेट करियर के बाद अब राजनीति में कदम रखा है। पठान टीएमसी के टिकट से पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से चुनाव लड़ने वाले है।

अरुण गोविल

रामानंद सागर की रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल भी भाजपा की टिकट पर मेरठ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

मनोज तिवारी

फेमस भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी 2014 और 2019 में दो बार लोकसभा चुनाव जीत चुके है। इस बार मनोज लगातार तीसरी बार भाजपा की टिकट से नॉर्थ- ईस्ट दिल्ली से ही लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अपनी कमर कस चुके हैं।

शत्रुघन सिन्हा

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा लंबे समय से राजनीति में सक्रिय है। 2024 का लोकसभा चुनाव शत्रुघन पश्चिम बंगाल के आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर लड़ेंगे।

हेमा मालिनी

15 साल के पॉलिटिकल करियर में हेमा मालिनी 2 बार मथुरा से सांसद रह चुकी हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में हेमा फिर एक बार मथुरी की सीट से चुनावी मैदान में उतरने वाली है।

रवि किशन

रवि किशन 2017 में बीजेपी में शामिल हुए थे। 2019 में किशन गोरखपुर सीट से लोकसभा का चुनाव जीते थे। 2024 में दोबारा रवि किशन लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

अगर आपको सेलिब्रिटी के लोकसभा चुनाव लड़ने से जुड़ी यह स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

Heeramandi वेब सीरीज की रिलीज डेट फाइनल, जानें खास बातें