1 चम्‍मच अजवाइन से दूर करें जोड़ों का दर्द, मिलेंगे ये 5 फायदे भी


By Prakhar Pandey21, Jul 2023 05:06 PMnaidunia.com

अजवाइन

अजवाइन किचन का एक बेहद शक्तिशाली मसाला होता है। इसमें पाए जाने वाले फाइटोकेमिकल, कैल्शियम समेत अन्य पोषक तत्व शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते है।

समस्याएं

अजवाइन के उपयोग से जोड़ो के दर्द समेत कई अन्य समस्याओं में आराम मिल सकता है। आइए जानते हैं 1 चम्मच अजवाइन से मिलने वाले फायदों के बारे में।

संक्रमण

अजवाइन सर्दी, खांसी जुकाम समेत अन्य संक्रमणों को रोकने में काफी प्रभावी होता है। अजवाइन के बीजों में एंटीमाइक्रोबियल, एंटीपैरासिटिक और एंटीसेप्टिक गुण मिलते है।

जोड़ों का दर्द

जोड़ो के दर्द और गठिया में आराम पाने के लिए अजवाइन एक बेहद लाभकारी चीज होती है। इसमें मौजूद गामा-टेरपीनेने पेप्टिक गठिया जोड़ों के दर्द की समस्या के खिलाफ बेहद लाभकारी होती है।

वजन

अजवाइन मेटाबोलिज्म बढ़ा, डाइजेशन को ठीक करने में काफी सहायक होता है। मेटाबॉलिज्म सही होने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

ब्लड प्रेशर

अजवाइन के बीज में अच्छी मात्रा में फाइबर और पोटैशियम होता है। बीपी को नियंत्रित रखने में अजवाइन बेहद मददगार माना जाता हैं।

डाइजेशन

डाइजेशन की समस्या होने पर भी अजवाइन का इस्तेमाल करना चाहिए। अजवाइन के सेवन से सूजन, गैस, अपच आदि की समस्याओं में आराम मिलता है।

स्किन

अजवाइन में मिलने वाले पोषक तत्व स्किन के लिए भी बेहद गुणकारी होते है। इसके उपयोग से स्किन संबंधी समस्याओं में भी आराम मिलता हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

धूप से डैमेज हुए बालों को ऐसे बनाएं शाइनी