अजवाइन के पत्ते में छिपा है सेहत का राज, जानिए चमत्कारी फायदे


By Arbaaj26, Oct 2023 04:15 PMnaidunia.com

अजवाइन के पत्ते

सेहत के लिए अजवाइन तो फायदेमंद होता ही है, लेकिन इसके पत्तों भी कम लाभकारी नहीं होते है। आइए जानते है इसके पत्तों से क्या-क्या फायदे शरीर को मिलते है।

पोषक तत्व

अजवाइन की पत्तियों में विटामिन, मिनरल्स, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती हैं।

फेफड़ों के लिए

अजवाइन की पत्तियों को उबालकर उसके पानी को पीने से फेफड़े हेल्दी रहते है। फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं में भी फायदेमंद होता है।

पाचन के लिए

अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान है, तो पाचन को दुरुस्त करने के लिए अजवाइन की पत्तियों का सेवन किया जा सकता है।

मुंह के लिए

अजवाइन की पत्तियों मुंह के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। अगर मुंह से बदबू आती है, तो अजवाइन की पत्तियों को चबा लें।

वजन कम के लिए

अगर शरीर के बढ़ते वजन से परेशान है, तो खाली पेट अजवाइन की पत्तियों का जूस बनाकर रोजाना पिएं।

सर्दी-जुकाम के लिए

सर्दी और जुकाम से निजात पाने के लिए अजवाइन की पत्तियों के रस के साथ शहद मिलाकर पिएं।

लाइफस्टाइल की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रीढ़ की हड्डी के दर्द को छूमंतर कर देंगे ये 5 योगासन