चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से होगी और इस बार नवरात्र पूरे 9 दिनों की होगी।
नवरात्रि में कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए आइए जानते हैं कि नवरात्रि के दौरान क्या करें और क्या ना करें।
मां दुर्गा की पूजा आप लाल-पीले कपड़े में करें। मां दुर्गा की पूजा भूलकर भी काले और सफेद वस्त्र को ना पहनें।
नवरात्रि के दौरान भूलकर भी बाल, दाढ़ी और मूंछ को नहीं काटने चाहिए।
अगर महिला को मासिक धर्म हो जाए तो उसे नवरात्रि की पूजा नहीं करनी चाहिए।
नवरात्रि में कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिसका सेवन नहीं किया जाता हैं। नवरात्रि में लहसुन और प्याज का प्रयोग खाने में ना करें।
दुर्गा माता की पूजा करते समय उन्हें लाल सिंदूर चढ़ाएं ऐसा करने से आपकी जिंदगी में सदैव समृद्धि बनी रहेगी।
पूजा के समय इस बात का खास ध्यान रखें कि आप जमीन पर बिना किसी वस्त्र को बिछाए न बैठें।