Chaitra Navratri में घर ले आएं ये शुभ चीजें, होगी तरक्की
By Prakhar Pandey2023-03-17, 16:57 ISTnaidunia.com
चैत्र नवरात्रि
हर साल की तरह इस साल भी चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा तिथि से शुरू हो रही हैं। आइए जानते हैं ऐसी शुभ चीजों के बारे में जिनके लाने से घर में बरकत होगी।
साफ-सफाई
नवरात्रि की शुरुआत से पहले अपने घर की अच्छे से साफ-सफाई कर लें। क्योंकि कहां जाता हैं कि जहां साफ सफाई होती हैं वहीं लक्ष्मी का वास होता हैं।
श्रीयंत्र
इस नवरात्रि में आप धातु से बने श्रीयंत्र को ला सकते हैं। माना जाता हैं कि सोने से बना श्रीयंत्र हमेशा प्रभावशाली होता हैं।
सिक्का लाएं
इस चैत्र नवरात्रि में आप लक्ष्मी और गणेश के चित्र बने सोने और चांदी के सिक्कों को अपने घर में ले आए। ऐसा करना ज्यादा मंगलकारी होगा।
मां दुर्गा के पदचिन्ह
पूजा स्थान पर मां दुर्गा के पद चिन्हों को स्थापित करने से आपको उनके आशीर्वाद की प्राप्ति होगी। साथ ही अगर आप ला सके तो घर में पीतल की मां दुर्गा की मूर्ति भी ले आएं।
हाथी
अपने घर में एक ऊपर की तरफ उठी हुई सूंड वाला एक छोटा सा पीतल का हाथी ले आए, इससे घर में शुभता का संचार होगा।
महिलाएं करें ये काम
महिलाएं नवरात्रि की शुरुआत से पहले घर में सोलह श्रृंगार का सामान ले आए। इससे आपके पति को दीर्घायु होने का वरदान मिलेगा।
कब तक होगा नवरात्रि?
इस साल नवरात्रि 22 मार्च 2023 से 30 मार्च 2023 तक चलेगा। इन 9 दिनों में आपको तामसिक भोजन और अन्य गलत चीजों से खुद को दूर रखना होगा।
धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ
सप्लीमेंट्स नहीं, इन चीजों से करें विटामिन डी की कमी पूरी