ऐसे सपने आना मां लक्ष्मी की कृपा का हैं संकेत
By Kushagra Valuskar
2023-03-19, 16:10 IST
naidunia.com
स्वप्न शास्त्र
स्वप्न शास्त्र में सपनों के शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में बताया गया है।
धन-दौलत
कुछ सपनों को शुभ माना गया है। इन सपनों का आना धन-दौलत मिलने का संकेत होता है।
लक्ष्मी देवी की पूजा
अगर आप सपने में खुद को मां लक्ष्मी की पूजा करते हुए देखते हैं, यह किस्मत खुलने का संकेत है। देवी की कृपा से धन की आवक बढ़ने वाली है।
लक्ष्मी नारायण का दिखना
सपने में लक्ष्मी नारायण के दर्शन होना धन-वैभव मिलने का संकेत है। साथ ही कोई मनोकामना पूरी हो सकती है।
लक्ष्मी गणेश का दिखना
सपने में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का दिखना जीवन में खुशियों से भरने का संकेत है। साथ ही सारी विघ्न दूर होने का इशारा है।
उल्लू देखना
सपने में उल्लू को देखना शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आर्थिक संकट दूर होने वाला है।
देवी लक्ष्मी को देखना
सपने में धन की देवी लक्ष्मी का दिखना बहुत शुभ होता है। यह खूर सारा पैसा मिलने का इशारा है।
सोने के आभूषण
सपने में सोने के आभूषण देखना शुभ होता है। इस सपने का अर्थ है कि घर में देवी लक्ष्मी का आगमन होने वाला है।
नाचती हुई महिला
अगर कोई व्यक्ति सपने में नाचती हुई महिला को देखता है, तो शुभ माना जाता है। इस स्वप्न का मतलब है कि अचानक धन लाभ होने वाला है।
चूहा देखना
सपने में चूहा देखना भगवान गणेश और माता लक्ष्मी के आगमन का संकेत है। यह सपना आपको आर्थिक लाभ दे सकता है।
रंग-बिरंगे फूल देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में रंग-बिरंगे फूल दिखना निकट भविष्य में अचानक धन प्राप्ति का संकेत है।
मधुमक्खी
सपने में मधुमक्खी दिखना इस बात का संकेत है कि आर्थिक संकट दूर होगा। वहीं, आय का नया स्त्रोत सामने आएगा।
अपनी राशि के अनुसार कैसे लें बेहतर नींद
Read More