इस बार चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो रहे हैं। साल में चार बार नवरात्रि के व्रत रखे जाते हैं।
नवरात्रि में माता दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती हैं। हिंदू धर्म में नवरात्रि के नौ दिन काफी पवित्र माने जाते हैं।
नवरात्रि में दुर्गा माता के मूर्ति और कलश की स्थापना होती हैं आइये जानते हैं वास्तु के अनुसार कैसे स्थापित करें।
माता दुर्गा और कलश की स्थापना पहले दिन ही होती हैं। मूर्ति और कलश की स्थापना उत्तर दिशा में करनी चाहिए।
मंदिर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाए ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रही।
नवरात्रि के दिनों में शाम के समय कपूर की आरती करें इससे देवी लक्ष्मी का घर में आगमन होता हैं।
माता की मूर्ति को चंदन की चौकी पर रखें इससे घर में वास्तु दोषों का समापन होता हैं।
नवरात्रि के दौरान खट्टी चीजों के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती हैं।