चैत्र नवरात्रि शुरू हो गई है। इस दौरान मां दुर्गा की कृपा हासिल करने के लिए भक्त व्रत रखकर उनकी पूजा करते हैं। इसके अलावा, नवरात्रि के दौरान कुछ खास उपाय करने का महत्व भी होता हैं।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, कपूर और लौंग से जुड़े कुछ उपाय नवरात्रि में करने से आपका सोया भाग्य भी जाग सकता है। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।
मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि की पूजा में कपूर का दीपक जलाएं। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से आपके ऊपर देवी-देवताओं की कृपा बरसेगी।
घर में सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए नवरात्रि के दौरान 5 लौंग, 3 कपूर और 3 बड़ी इलायची को एक साथ जलाएं। इसे घर के सभी कमरों में भी एक बार जरूर घुमाएं।
नवरात्रि के दौरान लौंग और कपूर को चांदी की कटोरी में एक साथ जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने वालों को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है।
यदि आपके घर में हमेशा क्लेश का माहौल रहता है तो रोजाना कपूर और लौंग को एक साथ जलाएं। ऐसा नियमित तौर पर करने से क्लेश से मुक्ति मिल जाएगी।
सभी की इच्छा होती है कि उन्हें करियर में तरक्की मिलें। इसके लिए पान के पत्ते पर लौंग, कपूर और सुपारी रखकर गणेश जी को अर्पित कर दें।
लौंग और कपूर को घर में जलाने से घर की नकारात्मकता दूर हो जाती है। बशर्ते आपको इसके उपायों को सही विधि के तहत करना होगा।
नवरात्रि में कपूर और लौंग के कुछ चमत्कारी उपायों को आप कर सकते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ