हनुमान जयंती पर करें बजरंग बली के इन मंत्रों का जाप, कटेंगे कष्ट


By Prakhar Pandey01, Apr 2024 06:30 PMnaidunia.com

हनुमान जयंती

2024 में हनुमान जयंती 23 अप्रैल को पूरे देश में मनाई जाएगी। आइए जानते है हनुमान जयंती पर बजरंग बली के किन मंत्रों का जाप करने से कष्ट दूर होंगे।

हनुमान मंत्र

ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा! मंत्र का जाप करने से बजरंग बली सभी कष्ट दूर करते है।

करे इस मंत्र का जाप

ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमितविक्रमाय प्रकट-पराक्रमाय महाबलाय सूर्यकोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा।

बजरंग बली का मंत्र

मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥ इस मंत्र के जाप से भी बजरंग बली अपने भक्तों पर कृपा दृष्टि बनाएं रखते है।

पूजा के बाद जपे ये मंत्र

पूजा की समाप्ति पर मन्त्रहीनं क्रियाहीनं भक्तिहीनं कपीश्वर | यत्पूजितं मया देव! परिपूर्ण तदस्तु मे || मंत्र का जाप करना चाहिए।

ॐ हं हनुमंते नमः

ॐ हं हनुमंते नमः मंत्र का जाप करने से घर का गृह क्लेश दूर होता है और सुख-शांति आती है। इस मंत्र का जाप करने से भूत-प्रेत और अन्य चीजों का भय दूर होता है।

बजरंग बाण का पाठ

बजरंग बाण का पाठ करने से हनुमान जी स्वयं शत्रुओं से आपकी रक्षा करते है। इस पाठ को करने से तरक्की के नए मार्ग भी खुलते है।

सुंदरकांड का पाठ

कुंडली में शनि की स्थिति सही न हो तो सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। साथ ही, हनुमान बाहुक का पाठ करमे से शारीरिक पीड़ा से भी मुक्ति मिलती है।

अगर आपको हनुमान जयंती मंत्र से जुड़ी यह स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

13 अप्रैल के बाद लखपति बनेंगे 4 राशि वाले, ग्रहों के राजा खोलेंगे खजाना