Chaitra Navratri में खरीदें ये चीजें, भरा रहेगा भंडार


By Ayushi Singh20, Mar 2025 12:41 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है और इस दौरान कुछ चीजों का खरीदना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि में कौन-सी खरीदने से भंडार भरा रहेगा-

मिट्टी का बर्तन

नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना किया जाता है,जिसमें मिट्टी के कलश को शुद्ध और पवित्र माना जाता है। इसका प्रयोग शुभ कामों में किया जाता है।

चांदी का सिक्का

चैत्र नवरात्रि में चांदी का सिक्का खरीदना शुभ माना जाता है। इसे खरीदने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और धन आगमन होता है।

पीले चावल

पीले चावल को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और नवरात्रि में दुर्गा माता की पूजा में इसका प्रयोग किया जाता है। साथ ही, इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

जौ खरीदें

जौ को सृष्टि की पहली फसल माना जाता है, इसलिए इसे पूजा में शामिल किया जाता है। नवरात्रि में जौ बोने से माता दुर्गा प्रसन्न होती है और अपनी कृपा बनाए रखती है।

श्रृंगार का सामान

चैत्र नवरात्रि में श्रृंगार का सामान खरीदना शुभ माना जाता है। इसे माता दुर्गा को अर्पित करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है और घर में सुख-शांति का वास होता है।

नारियल खरीदें

चैत्र नवरात्रि में नारियल खरीदना और पूजा में इसका उपयोग करना शुभ माना जाता है, क्योंकि इसे माता लक्ष्मी का स्वरूप और श्रीफल कहा जाता है।

चैत्र नवरात्रि में इन चीजों को खरीदने से भंडार भरा रहेगा। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

घर में बरकत बढ़ाने के क्या उपाय है?