अक्सर लोगों को अपने जीवन में धन से संबंधित लाभ चाहते हैं,जिसके लिए वह कई उपायों को अपनाते हैं। आइए जानते हैं कि घर में बरकत बढ़ाने के क्या उपाय है-
शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करें। ऐसा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और घर में बरकत बनी रहती है
कहा जाता है कि दान के कार्य से घर में बरकत आती है, इसलिए नियमित रूप से दान करें खासकर अन्न का दान करना अच्छा माना जाता है।
वास्तु के अनुसार ,घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है और इससे घर में बरकत बनी रहती है। साथ ही, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
शाम के समय पूजा करते समय सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसमें 2 लौंग भी डालें। ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहती है।
शाम के समय घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।
गाय को रोटी खिलाना अच्छा माना जाता है और इससे घर में बरकत आती है और इससे माता लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है।
घर में बरकत बढ़ाने के ये उपाय करें। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM