मां दुर्गा की पूजा में इन 5 चीजों का रखें खास ध्यान


By Ram Janam Chauhan05, Apr 2025 06:00 AMnaidunia.com

नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा करना बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। ऐसे में पूजा के दौरान इन 5 चीजों का खास ख्याल करना जरूरी है। ऐसा ना करने पर आपके जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।

पूजा स्थान को साफ रखे

मां दुर्गा को स्वच्छता पसंद है। ऐसे में इनकी पूजा करते समय घर के मंदिर को साफ-सुथरा रखें और मां दुर्गा के मूर्ति को उत्तर दिशा में रख सकते हैं।

सही रंग के कपड़े चुनें

इन्हें प्रसन्न करने के लिए कपड़ों का खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसे में लाल, गुलाबी या सफेद रंग के कपड़े धारण करना शुभ होता है।

दीपक जरूर जलाएं

नवरात्रि के 9 दिन गाय के देसी घी या तिल के तेल का दीपक जलाना शुभ होता है। ध्यान रखें दीपक को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें।

पूजा सामग्री का रखें

ध्यान देवी दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने और पूजा के दौरान प्रसन्न करने के लिए लाल चुनरी, गुलाब, कुमकुम, हल्दी और फल जरूर अर्पित करें।

दुर्गा चालीसा का पाठ करे

देवी दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए। इससे देवी का आशीर्वाद हमारे ऊपर सदैव बना रहता है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

अगर आप पूजा के दौरान इन 5 बातों का खास ख्याल रखते हैं, तो आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

पूजा करते समय छींक आने का क्या संकेत है?