चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में कौन से टोटके करने चाहिए?


By Ayushi Singh22, Mar 2025 03:02 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है और पूरे नौ दिन विधि-विधान से पूजा करने पर मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं  कि चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में कौन से टोटके करने चाहिए-

कपूर जलाएं

चैत्र नवरात्रि के दिनों में शाम के समय कपूर जलाकर पूरे घर में घुमाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-शांति का वास होता है।

लौंग का दान

नवरात्रि के दिनों में रोजाना लौंग का दान करना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और राहु-केतु के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।

गाय को रोटी खिलाएं

नवरात्रि में गाय को रोटी के साथ गुड़ खिलाएं। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और जीवन से सभी कष्ट समाप्त होते हैं।

लौंग जलाएं

नवरात्रि के दिनों में घर के टॉयलेट और बाथरूम में 5 लौंग जलाएं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

लाल चुनरी और फूल अर्पित करें

नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा को लाल चुनरी और फूल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती है और अपनी कृपा बनाए रखती है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में यह टोटके करने चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

Shani Amavasya पर शनि दोष दूर करने के 5 अचूक उपाय