चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में हार झेलने वाली टीमें


By Shivansh Shekhar10, Aug 2024 08:00 AMnaidunia.com

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में हार

आज हम आपको उन टीमों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने फाइनल में प्रवेश करने के बाद हाथों से ट्रॉफी गंवाई है। इसमें टीम इंडिया का नाम भी है।

वेस्टइंडीज (1998)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 1998 का फाइनल ढाका, बांग्लादेश में खेला गया था, जिसमें वेस्टइंडीज ने 245 रन बनाए थे। इस स्कोर को साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट रहते चेस कर लिया।

भारत (2000)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2000 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच नैरोबी में खेला गया था। इस मैच में कीवियों ने टीम इंडिया को 4 विकेट से हरा दिया था।

इंग्लैंड (2004)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2004 का फाइनल इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच लंदन में खेला गया था। इस मैच में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को उसके ही घर में मात दी थी।

वेस्टइंडीज (2006)

2006 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुंबई में खेला गया था। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्ट इंडीज को 8 विकेट से हराया था।

न्यूजीलैंड (2009)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2009 का फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने कीवी को हरा दिया था। इस मैच में शेन वॉटसन ने शतक जमाया था।

इंग्लैंड (2013)

2013 का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। इस मैच में बारिश ने खलल डाला और 20-20 ओवरों का यह फाइनल भारत जीत दिया।

भारत (2017)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में भारत को पाक से हार का सामना करना पड़ा था।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

विराट कोहली के कभी नहीं टूटने वाले 5 रिकॉर्ड्स