आइए जानते हैं चने की दाल के ऐसे चम्तकारी टोटकों के बारे में जो आपकी किस्मत को बदल सकते हैं।
चने की दाल के सेवन से कई प्रकार के शारीरिक लाभ होते हैं। चने की दाल कोलेस्ट्रॉल, इम्यूनिटी, डायबिटीज और बल्ड प्रेशर के लिए फायदेमंद होता हैं।
चने की दाल खाना और दान करना बृहस्पति की दृष्टि से बेहद शुभ माना जाता हैं। आइए जानते हैं चने की दाल के ऐसे उपायों के बारे में जिससे आपको जीवन में काफी लाभ मिलेगा।
बृहस्पतिवार के दिन विष्णु जी को मंदिर में जाकर भगवान के सामने सवा किलो चने की दाल और थोड़ी- सा केसर रख दें। चने की दाल और केसर किसी गरीब जरूरतमंद को दान कर दें।
गुरुवार को चने की दाल, हल्दी, गुड़ और आटे की लोई में डालकर गाय को खिलाएं। ऐसा करने से बृहस्पति देव और विष्णु जी का आशीर्वाद मिलता हैं और आर्थिक तंगी दूर होती हैं।
दक्षिण और पश्चिम दिशा छोड़कर घर के किसी भी कोने को गंगाजल से धो लें। धुली हुई जगह पर सिंदूर से स्वास्तिक बनाए और नियमित रुप से गुड़ और चने की दाल चढ़ाएं।
गुरुवार के दिन मां-लक्ष्मी की तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाएं, पीला फूल चढ़ाएं और गुड़ और चने की दाल का भोग लगाए। ऐसा करने से आपके रिश्तों में मिठास बनी रहती हैं और धन-धान्य भी होता हैं।
चने की दाल में 1 भेली गुड़ को मिलाकर लाल गाय को लगातार 11 गुरुवार तक खिलाने से जल्द ही आपके विवाह का योग बनेगा।