वास्तु के अनुसार घर में किस आकार की घड़ी लगानी चाहिए?


By Prakhar Pandey27, May 2023 07:51 PMnaidunia.com

वास्तु

घर को सुंदर बनाने के लिए लोग अक्सर अलग-अलग डिजाइन की दीवार घड़ी अपने घर में लगाते हैं। आइए जानते हैं वास्तु के मुताबिक घर में किस आकार की घड़ी लगानी चाहिए।

घड़ी

घर में घड़ी होना बेहद जरूरी होता हैं। घड़ी आपको समय बताने का काम तो करती ही हैं साथ ही वास्तु के अनुसार भी घर में घड़ी लगाना बेहद जरूरी होता हैं।

दीवार घड़ी

धन लाभ और मन की शांति के लिए दीवार की घड़ी को हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। जगह न होने की स्थिति में आप दीवार घड़ी को पश्चिम दिशा में भी लगा सकते हैं।

हार्ट शेप घड़ी

हार्ट शेप घड़ी को दीवार पर लगाना बेहद शुभ होता हैं, शादी शुदा जोड़े अगर इसे अपने बेडरूम में गाते हैं तो इससे उनके बीच का आपसी प्रेम बढ़ता हैं और व्यर्थ के तनाव और झगड़े नहीं होते हैं।

ओवल शेप घड़ी

घर में ओवल शेप की घड़ी लगाने से दोस्तों और रिश्तेदारों से आपके आपसी मतभेद खत्म होते हैं और सौहार्द भी कायम रहता हैं। ओवल आकार की घड़ी को गेस्ट रूम में लगाना चाहिए।

गोल घड़ी

गोल घड़ी को बेहद शुभ माना जाता हैं। इस आकार की घड़ी को घर में लगाने से नौकरी में प्रमोशन के साथ यश बनाए रखने में मदद मिलती हैं। गोल घड़ी धन का संकेत भी लाती हैं।

आठ भुजाएं

आठ भुजाओं वाली घड़ी घर के कलह क्लेश से मुक्ति दिलाती हैं और इसे घर में लगाने से परिवार के लोगों के बीच सामंजस्य भी बना रहता हैं। इस घड़ी को आप डाइनिंग एरिया या लिविंग रूम के पास लगाना शुभ

पेंडुलम घड़ी

पेंडुलम घड़ी की खासियत यह हैं कि वह समय समय पर आवाज करती हैं जो आपको हमेशा चेतना युक्त रहने के लिए प्रेरित करती हैं। दीवार पर पेंडुलम घड़ी लगाने से समय अच्छा बना रहता हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो इस स्थान पर रखें घर का डस्टबिन