चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जीवन से जुड़ी कई गलतियों के प्रति सचेत किया है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति की कुछ गलतियां उन्हें पूरी जिंदगी परेशान करती है।
अपना घर बनाना सभी का सपना होता है। इसे बनाने में व्यक्ति के पूरे जीवन की कमाई लग जाती है। चाणक्य ने घर बनाने से जुड़ी कुछ गलतियों का उल्लेख किया है।
आचार्य चाणक्य के मुताबिक, घर बनाते समय सही जगह का चुनाव न करने वाले व्यक्ति को बाद में इस फैसले का नुकसान उठाना पड़ता है।
चाणक्य का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को अपना घर ऐसी जगह नहीं बनाना चाहिए, जहां रोजगार के साधन कम हो।
कई बार घर बनाते समय व्यक्ति बचत के चक्कर में जगह की लोकेशन को नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि, ऐसा करना सही नहीं होता है।
चाणक्य की मानें तो व्यक्ति का ऐसा करना ही उसके लिए जीवनभर के दुख का कारण बनता है। इसके साथ ही, आर्थिक संकट का सामना भी करना पड़ता है।
चाणक्य नीति में इस बात का उल्लेख है कि व्यक्ति को हमेशा ऐसे देश या जगह में घर बनाना चाहिए, जहां नौकरी या कारोबार के अच्छे विकल्प मौजूद हो।
इंसान के पास धन के साधन का अभाव होता है तो उसे तंगहाली घेर लेती है। इतना ही नहीं, कई अन्य परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।