आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया कि व्यक्ति किन गलतियों से अपनी इज्जत कम कर लेते हैं। अगर इन गलतियों को निरंतर करेंगे तो समाज में आपका सम्मान कम हो जाएगा।
चाणक्य का कहना है कि छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने वाले अपनी इज्जत कम करवा लेते हैं। ज्यादा क्रोध करने वालों से सभी दूरी बनाना पसंद करते हैं।
आचार्य चाणक्य का कहना है कि हमेशा झूठ बोलने वाले के ऊपर कोई विश्वास नहीं कर पाता है। यही कारण है कि समाज में भी झूठे लोगों की कोई इज्जत नहीं कर सकता है।
आचार्य चाणक्य का मानना है कि समाज में उन लोगों का कोई सम्मान नहीं करता है, जो दिखावा ज्यादा करते हैं। दिखावे से व्यक्ति का असल व्यक्तित्व बिगड़ सकता है।
आचार्य चाणक्य का कहना है कि व्यक्ति को कभी भी बिना विचार किए नहीं बोलना चाहिए। जब आप बिना विचार किए बोलेंगे तो कोई आपका सम्मान नहीं करेगा।
दूसरों के साथ अन्याय करने वाले की समाज में इज्जत कम होती है। चाणक्य का कहना है कि इससे बचने के लिए आपको खुद को अन्याय करने से रोकना होगा।
आचार्य चाणक्य के मुताबिक, स्वार्थी व्यक्ति की भी इज्जत नहीं होती है। ऐसे लोग अपने स्वार्थ के लिए दूसरों का नुकसान भी कर सकते हैं।
आचार्य चाणक्य के मुताबिक, अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों को कोई भी सम्मान नहीं करता है। इतना ही नहीं, इनसे बातें करना भी किसी को सही नहीं लगता है।
यहां हमने जाना कि आचार्य चाणक्य ने किन गलतियों को न करने की सलाह दी है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ