पितृ पक्ष की शुरुआत 17 सितंबर 2024 से होने जा रहा है जिसका समापन 2 अक्टूबर को होगा। इस दौरान लोग अपने पितरों का श्राद्ध, तर्पण, पिंड दान आदि करते हैं।
ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इस पितृ पक्ष के दौरान हमारे पूर्वज धरती पर आशीर्वाद देने के लिए आते हैं। ऐसे में कुछ गलतियों का करना नुकसानदायक हो सकता है।
पितृ पक्ष के दौरान कोई भी शुभ कार्य यदि आप करने जा रहे हों, तो न करें। इस समय शादी, मुंडन, उपनयन संस्कार, गृह प्रवेश आदि मनाही होता है।
नई चीजों को घर लाने का प्लान बना रहे हैं तो पितृ पक्ष से पहले ही निपटा लें। इस समय कोई भी नई चीजों का घर लाना शुभ नहीं माना जाता है।
पूरे पितृपक्ष के दौरान तामसिक भोजन को करने से दूर रहें। इस समय मुर्गा, अंडा, मांस, मछली आदि का सेवन न करें, तो यह आपके लिए अच्छा होगा।
पितृ पक्ष की तैयारी में आप जुटे हैं तो इस दौरान तिल, मूली, काला नमक, लौकी, जीरा आदि का सेवन करने से बचें। साग का सेवन भी उचित नहीं माना जाता है।
यदि आप श्राद्ध का भोज करवा रहे हैं तो लोहे के बर्तन में भोजन परोसने की भूल न करें। इसके अलावा आप तांबा, पीतल, कांसा या अन्य धातु का बर्तन उपयोग में लाएं।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।