Chanakya Niti: बुरा समय आने से पहले दिखते हैं ये संकेत


By Arbaaj11, Jun 2023 02:11 PMnaidunia.com

चाणक्य

आचार्य चाणक्य को अर्थशास्त्र राजनीति और कूटनीति में पारंगत कहा जाता है। चाणक्य की बताई गई बातें अक्सर सही ही होती है।

बुरा समय

चाणक्य के अनुसार व्यक्ति के बुरे समय के आने से पहले उसे अपने घर में 5 संकेत नजर आ जाते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से हैं वो संकेत जिससे बुरे समय का पता लगाया जा सकता है।

तुलसी का सूखना

आचार्य चाणक्य के अनुसार यदि घर में लगा तुलसी का पौधा सूखने लगा है, तो समझ लीजिए भविष्य में किसी आर्थिक हानि का संकेत है।

घर में क्लेश

अगर आपके घर में अचानक ही क्लेश होने लगा है, तो ये आर्थिक तंगी का संकेत हो सकता है।

बड़े-बुजुर्गों का तिरस्कार

अगर बड़े-बुजुर्गों का सम्मान न किया जाए तो वे दुखी होंगे और बड़े बुजुर्गों के साथ इस तरह व्यवहार करने वाले लोग जीवन में कभी भी खुश नहीं रहते है।

शीशा टूटना

चाणक्य के अनुसार घर में शीशे में टूटना दरिद्रता व धन हानि का संकेत देता है। इसलिए अपने आसपास इस बात का ख्याल रखें और सचेत रहें।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रात को अक्सर आते हैं बुरे सपने? करें ये आसान उपाय