आचार्य चाणक्य के नीति शास्त्र में जीवन से जुड़ी कई जरूरी बातों का जिक्र हैं। चाणक्य की नीतियों को फॉलो करने से आप कई तरह की परेशानियों से बच सकते हैं।
चाणक्य का कहना है कि अगर एक बार शरीर में कोई रोग लग जाता है तो वह इंसान को पूरे जीवन परेशान करता है।
कई बार कुछ लोगों के इतने गंभीर रोग हो जाते हैं कि उनका जीवन भी खतरे में पड़ जाता है। इतना ही नहीं, कुछ लोगों की मौत भी हो जाती है।
ज्यादातर इंसानों को रोग उनके खराब खानपान की वजह से होते हैं। हालांकि, आप अपने लाइफस्टाइल को हेल्दी बना लेते हैं तो ये परेशानी दूर हो जाती है।
आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में बताया है कि आप कैसे खुद का बचाव तमाम रोगों से आसानी से कर सकते हैं। आइए जान लेते हैं कि रोगों से खुद को कैसे बचाना है।
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को अपनी भूख से कम भोजन खाना चाहिए। ऐसा करने वाले व्यक्ति का शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है।
चाणक्य नीति के मुताबिक, जो व्यक्ति भूख से कम खाना खाता है उसकी सेहत भी अच्छी रहती है। साथ ही, उसे शरीर से जुड़ा कोई बड़ा रोग नहीं होता है।
चाणक्य का कहना है कि अगर आपको तीन रोटियों की भूख है तो आपको केवल दो रोटियों का ही सेवन करना चाहिए। इसकी मदद से आपकी सेहत सही रहेगी।