इन 5 लोगों को बताएंगे अपने दुख, तो होगा पछतावा


By Sahil25, Apr 2024 02:52 PMnaidunia.com

चाणक्य नीति

आचार्य चाणक्य की नीतियों का एक ग्रंथ है, जिसे चाणक्य नीति का नाम से जाना जाता है। इसके जरिए उन्होंने लोगों को जिंदगी में कुछ गलतियां न करने की सलाह दी है।

इन लोगों न बताएं अपने दुख

चाणक्य नीति में उल्लेख मिलता है कि किन लोगों को अपने दुख नहीं बताने चाहिए। यदि आप इन लोगों को अपने दुख-दर्द बताएंगे तो बाद में आपको पछतावा होगा। 

हर बात का मजाक बनाने वाले

सभी के आसपास हर बात का मजाक बनाने वाले लोग होते हैं। आचार्य चाणक्य का कहना है कि ऐसे लोगों को अपने दुख नहीं बताने चाहिए। ऐसे लोग किसी की बात को गंभीरता से नहीं लेते हैं।

सभी से दोस्ती करने वाले लोग

चाणक्य नीति में बताया गया है कि व्यक्ति को ऐसे लोगों से भी बचकर रहना चाहिए, जो हर किसी को दोस्त बना लेते हैं। ये लोग आपके दुख किसी दूसरे को बता सकते हैं।

दूसरों से जलने वाले

कई लोग दूसरों से जलने वाले होते हैं। चाणक्य नीति के अनुसार, इन लोगों को अपना दुख नहीं बताना चाहिए। ऐसे लोग आपको दुखी देखकर अंदर से खुश हो जाएंगे।

बातूनी लोग

चाणक्य नीति में ऐसे लोगों से भी दूरी बनाने की सलाह दी गई है, जो बहुत ज्यादा बातूनी होते हैं। ऐसे लोग किसी के सामने आपके दुख-दर्द को नेगेटिव तरीके से तोड़-मरोड़कर रख सकते हैं।

मतलबी लोग

कुछ लोग केवल अपने ही बारे में सोचते हैं। इन लोगों को भी भूलकर अपने दुख दर्द के बारे में नहीं बताना चाहिए। ये लोग आपके दुख-दर्द को कभी भी समझ नहीं पाएंगे।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि किन लोगों को अपने दुख नहीं बताने चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हल्दी से स्वास्तिक इस दिशा बनाएं, दूर होगी घर से नकारात्मक शक्तियां