Chanakya Niti: ऐसे लोगों पर भूलकर भी न करें भरोसा


By Sahil01, Aug 2023 04:14 PMnaidunia.com

आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य के नीति शास्त्र को काफी महत्व दिया जाता है। उनकी बताई गई बातों को फॉलो करने से कई तरह की मुसीबत से बचा जा सकता है।

चाणक्य नीति

चाणक्य की नीति जीवन जीने का सही सलीका सिखाती है और आपको बताती है कि किन चीजों से बचने की जरूरत होती है।

भरोसा न करें

चाणक्य नीति में उल्लेख है कि कुछ लोगों पर गलती से भी भरोसा नहीं करना चाहिए। चलिए जान लेते हैं इन लोगों के बारे में।

शक्तिशाली लोग

शक्तिशाली और सत्ता में बैठे लोगों पर कभी भरोसा न करने की सलाह आचार्य चाणक्य ने दी है। ऐसे लोगों की दोस्ती भी मुसीबत भरी हो सकती है।

हथियार वाले व्यक्ति

चाणक्य नीति के मुताबिक, हथियार रखने वाले लोग भरोसे के लायक नहीं होते हैं। वह गुस्से में आकर खुद को या आपको हानि पहुंचा सकते हैं।

हिंसक जानवर

हिंसक जानवरों से भी दोस्ती ना करने की सलाह चाणक्य नीति में दी गई है। ऐसा कहा जाता है कि इनकी दोस्ती आपकी जान के लिए खतरा भी बन सकती है।

शांत नदी

आचार्य चाणक्य के अनुसार, नदी दिखने में कितनी भी शांत दिखती हो, लेकिन उसकी गहराई को लेकर कभी भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

मतलबी व्यक्ति

चाणक्य नीति के अनुसार मतलबी लोग हमेशा अपने भले के बारे में सोचते हैं। इसलिए ऐसे लोगों पर भरोसा करना किसी गलती से कम नहीं है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन राशियों के लोग बिजनेस में होते है माहिर