स्‍वभाव से पिशाच होते हैं ऐसे लोग, कोई नहीं करता कद्र


By Sahil03, Jun 2024 11:49 AMnaidunia.com

पिशाच समान लोग

आचार्य चाणक्य ने अपने प्रसिद्ध नीति शास्त्र में कुछ व्यक्तियों के बारे में बताया है, जो स्वभाव से पिशाच के समान होते हैं।

दूसरे लोग नहीं करते हैं पसंद

पिशाच जैसा व्यवहार करने वालों को कोई भी पसंद नहीं करता है। इतना ही नहीं, लोग हमेशा इनसे मुलाकात करने से भी बचते हैं। 

मूर्ख व्यक्ति

आचार्य चाणक्य का कहना है कि बुद्धिहीन यानी मूर्ख व्यक्ति पिशाच के समान होता है। ऐसे व्यक्ति किसी भी कार्य को करने के लिए दिमाग का इस्तेमाल नहीं करते हैं।

घृणा करते हैं लोग

आचार्य चाणक्य की मानें तो मूर्ख व्यक्ति से सभी घृणा करते हैं। खराब व्यवहार की वजह से इन्हें समाज में किसी से सम्मान नहीं मिलता है।

बुद्धिहीन आचरण

चाणक्य नीति के मुताबिक, बुद्धिहीन आचरण करने वाले व्यक्ति के अंदर की बुराई का प्रदर्शन भी सभी के सामने होता है।

समय रहते नहीं समझ पाते बात

बुद्धिहीन व्यक्ति सबसे बड़ी गलती करते हैं कि ये समय रहते सही बात नहीं समझ पाते हैं, जिसका पछतावा उन्हें पूरी उम्र करना पड़ता है। 

समाज में नहीं होता सम्मान

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि बुद्धिहीन इंसान का समाज में कोई भी सम्मान नहीं करता है। इतना ही नहीं, लोगों को उनका मूर्खता वाला व्यवहार भी सही नहीं लगता है।

बुद्धिमान को मिलता है सम्मान

चाणक्य की मानें तो बुद्धिमान व्यक्ति को ही समाज में सम्मान मिलता है। इस वजह से समझदारी है कि मूर्खों जैसा व्यवहार किसी के सामने न करें।

यहां हमने जाना कि किन व्यक्तियों का व्यवहार पिशाच जैसा होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बेड के सिरहाने को खाली क्यों छोड़ना चाहिए?