बेड के सिरहाने को खाली क्यों छोड़ना चाहिए?


By Sahil09, Jun 2024 02:03 PMnaidunia.com

बेड से जुड़े वास्तु नियम

वास्तु शास्त्र में बेड की दिशा से लेकर सोने तक के कुछ नियम बताए गए हैं। यदि इनका पालन नहीं किया जाता है तो जीवन में समस्याएं दस्तक देने लगती हैं।

सिरहाना खाली छोड़े

रात को सोते समय बेड के सिरहाने को खाली छोड़ने की सलाह वास्तु शास्त्र में दी गई है। ऐसा न करने वालों के ऊपर नकारात्मक ऊर्जा हावी हो जाती है।

नकारात्मक ऊर्जा नहीं आएगी पास

वास्तु शास्त्र में वर्णन मिलता है कि रात के समय नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। इतना ही नहीं, सोते समय व्यक्ति को नेगेटिव एनर्जी ज्यादा नुकसान पहुंचाती है।

तनाव बढ़ने का खतरा

यदि आप सिर के पास सामान रखकर सोते हैं तो नेगेटिविटी बढ़ती है, जिसका नकारात्मक असर व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर देखने को मिलता है। 

अनिद्रा की समस्या

नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव से रात के समय नींद न आने की समस्या पैदा हो सकती है। अनिद्रा की वजह से शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य जोखिमों से गुजरना पड़ सकता है।

सिर के पास दवाइयां न रखें

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि सोते समय सिर के पास दवाइयां रखने से बचना चाहिए। वरना आप नकारात्मक ऊर्जा की चपेट में आ जाएंगे।

सिरहाने के पास क्या रखें?

वास्तु शास्त्र की मानें तो सिर के पास सोते समय कोई भी धार्मिक ग्रंथ रखें। इससे आपका दिमाग शांत रहेगा और मानसिक तनाव से भी छुटकारा मिलेगा।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हमारी तरफ से इसके जरिए कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि बेड के सिरहाने को खाली क्यों छोड़ना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

क्या मृत व्यक्ति के कपड़े पहनने चाहिए?