दोस्तों के ही सीने में खंजर घोंप देते हैं ऐसे इंसान


By Sahil17, May 2024 08:00 AMnaidunia.com

मीठी बातें करने वाले इंसान

चाणक्य नीति में ऐसे लोगों के बारे में बताया गया है, जो अपनी मीठी बातों के जरिए किसी भी व्यक्ति को फंसा लेते हैं। माना जाता है कि ऐसे लोग जरूरत के समय धोखा दे सकते हैं।

नुकसान झेलना पड़ेगा

आचार्य चाणक्य का कहना है कि ऐसे लोगों की बातों में फंसने वाले इंसान को नुकसान झेलना पड़ता है। इस वजह से मीठी बातें करने वालों से बचकर रहना चाहिए।

बनावटी बातें करने वाले इंसान

चाणक्य नीति के मुताबिक, बनावटी बातें करने वाले अपने दिल में सच्चाई को दबाकर रखते हैं। इस तरह के लोग दोस्तों का साथ भी नहीं देते हैं।

मन की दुष्टता

आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में बताया है कि दूसरों को धोखा देने वाले इंसान मन की दुष्टता को हमेशा छिपाकर रखते हैं। ताकि उनकी बातों में कोई भी आसानी से फंस जाएं।

मन में होता है कुछ और

चाणक्य नीति में बताया गया है कि मीठी-मीठी बातें करने वाले इंसान वाणी के ही मीठे होते हैं, लेकिन इनके मन में कुछ और ही चल रहा होता है।

दुष्ट लोगों की बातों में न आएं

आचार्य चाणक्य ने सलाह दी है कि किसी भी व्यक्ति को दुष्ट लोगों की वाणी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

संगत से बचकर रहें

आचार्य चाणक्य का कहना है कि ऐसे लोगों की संगत से इंसान को हमेशा बचकर रहना चाहिए। दरअसल, जो ऐसे लोगों की संगत में आता है उन्हें धोखा जरूर मिलता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

आचार्य चाणक्य ने मीठी बातें करने वालों से बचने की सलाह दी है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

12 साल बाद मंगल-गुरु साथ, 3 राशि वाले बनेंगे लखपति