अधिकतर लोग व्यापार में तरक्की पाने के लिए तरह-तरह के चीजों को अपनाते रहते हैं, लेकिन, तभी उन लोगों को सफलता नहीं मिलती और धन की हानि भी होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि चाणक्य नीति: व्यापार में तरक्की करने के बाद किन लोगों की जेब रहती है खाली-
चाणक्य नीति के अनुसार जो लोग दिखावा बहुत करते हैं और दिखावे के चक्कर में धन की हानि इतनी करते हैं, कि जेब से खोखले हो जाते हैं और बाद में इनके पास कुछ नहीं बचता है।
नशे के आदी लोग धन कमाते हैं, लेकिन वह धन को गलत जगह पर खर्च करते हैं, जिसके जरिए कंगली जैसी स्थिति आ जाती है और लोगों से कर्ज लेने को मजबूर हो जाते हैं।
जो लोग खुद को शक्तिशाली समझते हैं या दिखाते हैं। पैसे खर्च करके दूसरों को अपनी तरफ खींचते हैं। ऐसे लोग कभी अकेले खड़े नहीं हो पाते और धन की फिजूलखर्ची करते हैं।
ऐसे लोग जीवन में हर चीज पैसे से देखते हैं। इन लोगों को लगता है, कि हर चीज पैसे से खरीद सकते हैं, चाहे वह कितनी भी महंगी क्यों न हो। यह लोग पैसे के बल पर जीते हैं।
जो लोग लालच करते हैं, उनकी तिजोरी कभी नहीं भरती। थोड़े के चक्कर में ज्यादा कमाने में लगे रहते हैं। लेकिन इनकी यह आदत इन पर भारी पड़ती है।
ऐसे लोग दूसरों की तरक्की देखकर खुश नहीं रहते हैं। वह खुद को आगे रखने के लिए दूसरों से ज्यादा धन खर्च करते हैं। बाद में खुद ही परेशान होते हैं।
चाणक्य नीति के अनुसार ऐसे लोगों की जेब खाली रहती है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM