Chanakya Niti: मां लक्ष्मी को खुश रखने के लिए बदल लें ये आदतें


By Sahil20, Dec 2023 04:24 PMnaidunia.com

आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य को बेहतरीन अर्थशास्त्री और चतुर कूटनीतिज्ञ के तौर पर जाना जाता है। चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि व्यक्ति को जीवन में किन गलतियों को नहीं करना चाहिए।

धनवान बनने की इच्छा

अपने जीवन में सभी धनवान और अमीर बनना चाहते हैं। चाणक्य के मुताबिक, इस इच्छा को पूरा करने के लिए मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर होनी चाहिए।

आदतों में बदलाव

धनवान बनने के लिए आपको अपनी कुछ आदतों में बदलाव करना होगा। दरअसल, व्यक्ति की कुछ बुरी आदतों की वजह से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

सोने और उठने का समय

चाणक्य के मुताबिक, व्यक्ति को सोने और उठने का समय निर्धारित करना चाहिए। ऐसा न करने का बुरा असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।

घर में नहीं आती लक्ष्मी

आचार्य चाणक्य का मानना है कि उन लोगों के घर मां लक्ष्मी प्रवेश नहीं करती हैं, जो असमय सोते और उठते हैं। धन की देवी की नाराजगी आपको भारी भी पड़ सकती है।

कैसे करें मां लक्ष्मी को खुश?

चाणक्य नीति में मां लक्ष्मी को खुश करने का तरीका भी बताया गया है। इसके लिए आपको बस कुछ बुरी आदतों में समय रहते बदलाव करना होगा।

दांतों को रखें साफ

चाणक्य का मानना है कि दांतों को साफ रखना बेहद जरूरी है। दरअसल, यह शरीर की स्वच्छता के लिए जरूरी भी है। बता दें कि मां लक्ष्मी हमेशा साफ-सफाई वाली जगह पर ही वास करती हैं।

भूख से ज्यादा न खाएं

चाणक्य नीति के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को भूख से ज्यादा नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने वाले लोगों से मां लक्ष्मी कभी भी खुश नहीं होती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ये 4 राशि वाले जल्द बनते हैं करोड़पति