चंदन के चमत्कारी उपाय, चमका देंगे किस्मत


By Sahil15, Apr 2024 01:04 PMnaidunia.com

चंदन के उपाय

हिंदू धर्म में चंदन का इस्तेमाल पूजा सामग्री के तौर पर भी किया जाता है। चंदन के कई प्रकार होते हैं और इससे जुड़े कुछ उपायों का भी खास महत्व माना जाता है।

किस्मत चमका देंगे उपाय

जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त करने की इच्छा पूरी करने के लिए आप चंदन से जुड़े कुछ अचूक उपाय अपना सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

गले में चंदन की माला पहनें

शास्त्रों में बताया गया है कि चंदन की माला को गले में पहनना शुभ होता है। इस माला को धारण करने वाले का मन और दिमाग शांत रहता है।

नहाने के पानी में चंदन डालें

जीवन की ज्यादातर समस्याओं को दूर करने के लिए नहाने के पानी में चंदन डाल लें। पानी में चंदन डालकर नहाने से कुंडली में ग्रहों की स्थिति भी मजबूत बनती है।

चंदन की छाल का धुआं

नजर दोष से बचने के लिए चंदन की छाल का धुआं करें। माना जाता है कि इससे खासकर बच्चों के ऊपर से बुरी नजर का असर कम हो जाता है।

चंदन का तिलक लगाएं

माथे पर रोजाना चंदन का तिलक लगाना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति का मन शांत रहता है और दिमाग अच्छे से काम करता है।

चंदन की लकड़ी का इस्तेमाल

नवरात्रि के दौरान या किसी अन्य पूजा में चंदन की लकड़ी का इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से व्यक्ति की ज्यादातर दिक्कतें दूर हो जाती हैं।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने चंदन के कुछ चमत्कारी उपायों के बारे में जाना। ऐसी ही अन्य धर्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अगर तुलसी सूख जाए तो क्या उसमें जल चढ़ाना चाहिए?