होली पर रहेगा चंद्रग्रहण का साया, राशि अनुसार करें रंगों का उपयोग


By Prakhar Pandey20, Mar 2024 05:26 PMnaidunia.com

होली का त्योहार

होला का पर्व वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक होता है, यह त्योहार आपसी प्रेम और सद्भावना का पर्व होता है। आइए जानते है होली पर लग रहे चंद्रग्रहण के दौरान राशि अनुसार किन रंगों से होली खेलना शुभ रहेगा।

कब हैं होली पर चंद्रग्रहण?

100 साल बाद होली पर 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 23 मिनट से ग्रहण लगने वाला है। दोपहर 3 बजकर 2 मिनट पर ग्रहण का समापन होगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, ऐसे में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

मेष और वृषभ राशि

मेष राशि वालों के लिए लाल रंग से होली खेलना शुभ रहेगा। वहीं वृषभ राशि वालों को सफेद और हल्की नीला रंग शुभ रहेगा। सफेद रंग से होली खेलने से वृश्चिक राशि वालों सुख और शांति मिलेगी।

मिथुन और कर्क राशि

मिथुन राशि वालों के लिए हरा रंग बेहद शुभ साबित होगा। सकारात्मकता का प्रतीक हरा रंग इस राशि के लिए भाग्यशाली साबित होगा। वही कर्क राशि वालों को सफेद रंग से होली खेलनी चाहिए।

सिंह और कन्या राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए संतरी, पीला, सुनहरा और गहरा लाल रंग बेहद शुभ रहने वाला है। वहीं कन्या राशि वालों को यह होली गहरे हरे रंग से खेलनी चाहिए। नीला रंग इस राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा।

तुला और वृश्चिक राशि

तुला राशि के जातकों को पीले रंग के गुलाल से होली खेलनी चाहिए। वहीं वृश्चिक राशि वालों के लिए मैरून और लाल रंग शुभ माना जाता है।

धनु और मकर राशि

धनु राशि के लिए पीले रंग से होली खेलना शुभ रहेगा। वहीं मकर राशि वालों को काले या गहरे नीले रंग से होली खेलना चाहिए। धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति होते है। वहीं मकर राशि के स्वामी शनि ग्रह होते है।

कुंभ और मीन राशि

कुंभ राशि वालों के लिए काला और गहरा नीला रंग बेहद शुभ रहने वाला है। साथ ही, गुलाल से होली खेलना भी कुंभ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा। वहीं मीन राशि वालों का पीले रंग से होली खेलना बेहद शुभ रहेगा।

स्टोरी में लिखी बातें मान्यताओं पर आधारित है, अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई है तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

खरमास में ये काम करने से बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा