भारतीय ज्योतिष में चंद्रमा को भी एक शक्तिशाली ग्रह माना गया है। कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर होने पर घर की सुख-समृद्धि खत्म होने लगती है।
अगर आप अपनी राशि में चंद्रमा को मजबूत करना चाहते हैं तो देर रात तक न जागे और जल्दी सो जाया करें।
घर बनवाते समय उसकी नींव में चांदी का टुकड़ा भी डाल सकते हैं। ऐसा करके भी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति में सुधार होता है।
पूर्णमासी के दिन भगवान शिव को रबड़ी या चावल की खीर का भोग लगाना चाहिए। इससे भी चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।
यदि आप चांदी के गहने धारण करते हैं तो इससे भी चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।
चंद्रमा का दुष्प्रभाव खत्म करने के लिए चावल, दूध, पानी जैसी सफेद और चमकने वाली चीजों का दान करें।