ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। यदि किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो तो वह हमेशा मानसिक परेशानियों से घिरा रहता है।
कुछ लोग जरा-जरा सी बात पर भी हमेशा उलझे या परेशान रहते हैं। इसकी वजह अशुभ चंद्रमा है, जो व्यक्ति के मन को परेशान करता है।
कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में है तो ऐसे जातकों को चांदी से बनी कोई भी चीज उपहार में नहीं लेना चाहिए, बल्कि चांदी का दान करना चाहिए।
कुंडली में चंद्र की स्थिति को मजबूत करने के लिए सोमवार को दूध का सेवन न करें और दूध दान में भी देना चाहिए।
इसके अलावा सफेद चीजों का गुप्त दान करें और अपने दाने के बारे में घमंड नहीं करें। नारियल का सेवन करें, सफेद कपड़े पहनें।
घर में चांदी या पारे के शिवलिंग को स्थापित करके रोज पूजन करें। घर में पूजा के बाद हो सके तो शंख बजाएं। चंद्र के अशुभ असर खत्म होते हैं।