ISRO के इस लिंक से देखें चंद्रयान-3 की लैंडिंग का प्रसारण


By Sahil23, Aug 2023 11:33 AMnaidunia.com

चंद्रयान-3

भारत के चंद्रयान-3 मिशन पर सभी देशों की नजरें हैं। हर कोई आज यानी 23 अगस्त की शाम का इंतजार कर रहा है, जब चंद्रयान की लैंडिंग होगी।

लैंडिंग का समय

चंद्रयान-3 की लैंडिंग आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर होगी। इसरो से मिली जानकारी के मुताबिक, लैंडिंग के साथ ही लैंडर विक्रम अपना काम शुरू कर देगा।

इस इलाके में उतरेगा चंद्रयान

चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर साउथ पोल इलाके में लैंडिंग करेगा। अगर यह मिशन सफल रहता है तो भारत साउथ पोल इलाके में पहुंचने वाला पहला देश बन जाएगा।

इसरो

चंद्रयान-3 की लैंडिंग के समय और लाइव प्रसारण को देखने से जुड़ी जानकारी खुद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान ने ट्वीट के जरिए शेयर की है।

लाइव प्रसारण

चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण आप कई प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। डीडी नेशनल टीवी पर भी सॉफ्ट लैंडिंग को लाइव देखा जा सकता है।

इसरो की वेबसाइट

अगर आप अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का प्रसारण देखना चाहते हैं तो इशरो की वेबसाइट isro.gov.in पर विजिट करें।

यूट्यूब लिंक

इसरो ने ट्विटर पर चंद्रयान की लैंडिंग के प्रसारण का लिंक भी शेयर किया है। आप इस लिंक youtube.com/watch?v=DLA_64yz8Ss के जरिए भी प्रसारण को लाइव देख पाएंगे।

फेसबुक पर भी देखें

इसरो के अधिकारिक फेसबुक पेज पर भी आप चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग का प्रसारण आसानी से देख पाएंगे।

लेटेस्ट खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता, शेयर किया इमोशनल पोस्ट