Chandrayaan 3 मिशन से जुड़े जरूरी सवालों के जानिए जवाब


By Sahil23, Aug 2023 02:14 PMnaidunia.com

चंद्रयान-3

चंद्रयान-3 मिशन को लेकर खूब चर्चा हो रही है। आइए चंद्रमा पर चंद्रयान की लैंडिंग से पहले इस मिशन से जुड़े कुछ सवालों के जवाब जान लेते हैं।

चंद्रयान-3 पर खर्च

शायद आपको भी नहीं पता होगा कि चंद्रयान-3 मिशन पर कितना खर्च आया है। जानकारी के मुताबिक, इस मिशन पर 615 करोड़ रुपए का खर्च हुआ है।

किस हिस्से में लैंड होगा चंद्रयान

चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा। इसके सफल होने पर भारत साउथ पोल इलाके में पहुंचने वाला पहला देश बन जाएगा।

रॉकेट इंजन

चंद्रयान-3 मिशन के लिए C25 क्रायोजेनिक इंजन रॉकेट का उपयोग किया गया है। फिलहाल सभी इसकी लैंडिंग का इंतजार कर रहे हैं।

चंद्रयान-3 का वजन

ज्यादातर लोग जानना चाहते हैं कि चंद्रयान-3 का वजन कितना है। दरअसल, चंद्रयान 3 का वजन 3900 किलोग्राम है।

चांद पर पहुंचने वाले देश

चांद पर अभी तक अमेरिका, रूस और चीन, पहुंचे हैं। अगर चंद्रयान-3 सफल रहता है तो भारत चौथा देश बन जाएगा।

चंद्रयान के पिछले 2 मिशन

भारत इससे पहले चंद्रयान के दो मिशन लॉन्च कर चुका है। पहला 1 अक्टूबर 2008 और दूसरा चंद्रयान-2, 22 जुलाई 2019 में लॉन्च हुआ था।

चंद्रयान-2 क्यों असफल हुआ था

बता दें कि लैंडर विक्रम 55 डिग्री की जगह 410 डिग्री पर झुका था। इसके बाद इसरो से इसका संपर्क टूट गया।

लेटेस्ट खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Chandrayaan 3: 23 अगस्त को ही क्यों उतरेगा चंद्रयान? जानें