23 अगस्त को पूरी दुनिया की निगाहें Chandrayaan-3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर टिकी होंगी। चंद्रयान की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत इतिहास रच देगा।
Chandrayaan-3 को चंद्रमा पर लैंडिंग कराने का सही समय 23 अगस्त 2023, शाम 6 बजकर 4 मिनट रखा गया है।
इस समय के पहले सतह के नजदीक पहुंचते ही सफल लैंडिंग के लिए कवायद शुरू की जाएगी। इसके ऊपर सभी की निगाहें टिकी हैं।
Chandrayaan-3 को चंद्रमा पर लैंड करने की तारीख 23 अगस्त रखा गया है। आखिर ऐसा क्या है जिसके चलते इस दिन को चुना गया।
दरअसल, 23 अगस्त वह तारीख है जिस दिन चंद्रमा पर दिन की शुरुआत होती है। यह एक वजह है जिसके कारण इस दिन को रखा गया।
Chandrayaan-3 के उपकरणों का जीवन केवल एक चंद्र दिवस का ही होता है। इसलिए यह दिन चंद्रयान 3 के लिए अहम साबित होगा।
आपको यह मालूम होना चाहिए कि चंद्रमा पर एक दिन धरती के 14 दिन के बराबर होते हैं। इस दिन का इंतजार भारत काफी लंबे समय से कर रहा था।
क्या आप जानते हैं कि विक्रम लैंडर से निकलने वाले प्रज्ञान रोवर की उम्र कुल 14 दिन ही है, जो चंद्रमा पर एक दिन के बराबर होगा।